एक पेड़ मां के नाम योजना के अंतर्गत नवांकुर संस्था विवेकानंद युवा मंडल में पधारोपण किया

Video News

एक पेड़ मां के नाम योजना के अंतर्गत नवांकुर संस्था विवेकानंद युवा मंडल में पधारोपण किया

एक पेड़ 100 पुत्र के समान होता है आने वाली पीढ़ी के लिए अति आवश्यक- आकांक्षा रावत शिक्षक

जिले की सामाजिक संस्था नवांकुर ने नेहरू युवा केंद्र संगठन दतिया एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद दिशा निर्देशन में विवेकानंद नेहरू युवा मंडल नवांकुर संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत आगौर के शिव मंदिर परिसर मै पौधारोपण किया गया जिसमें दो पौधे लगाए गए और ग्राम वासियों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज सेविका शिक्षिका श्रीमती आकांक्षा रावत एव संजय रावत और मन्दिर के पुजारी रघुनंदन जी ने पौधा रोपण किया इस अवसर पर ग्रामवासी आदि लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर श्रीमती रावत ने कहा कि एक पेड़ लगाना 100 पुत्रों के बराबर होता है इसलिए हम सभी को प्रति वर्ष कम से कम एक दो पौधे जरूर लगाना चाहिए जो हमारे आने वाली पीढ़ी के काम आएंगे पर्यावरण भी स्वच्छ होगा आप सभी अपनी मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *