बुलंदशहर में बस व पिकप के बीच हुई जोरदार टक्कर के चलते घटित बड़े सड़क हादसे से पसरा गमगीन मंजर

अरुण यादव(ब्यूरो चीफ)/(यूपी न्यूज एक्सप्रेस)
(जनपद:बुलंदशहर)
बुलन्दशहर:जनपद में गम का माहौल उस वक्त पूरी तरह से गमगीन हो गया जब 18 अगस्त 2024 दिन रविवार को एक बस व पिकप के बीच जोरदार टक्कर के चलते पिकप में भारी संख्या में सवार लोगों में से कुछ गंभीर रूप से घायल हुए तो कुछ की मौत हो गई! आपको बता दें,मेरठ-बदायूं हाइवे पर घटित इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने पर डीएम प्रकाश सिंह ओर एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेकर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि,थाना सलेमपुर क्षेत्र में मैक्स पिकअप व प्राइवेट बस में भिड़ंत होने पर काफी बड़ी दुर्घटना हुई,जिसमें मृतको को मोर्चरी में रखवाया गया तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गम्भीर रूप से 8 घायलों को मेरठ रैफर कर दिया गया है। डीएम ने इलाज की व्यवस्थाओं को देखा और हादसे में घायल हुए लोगों से उनका हालचाल भी जाना साथ ही घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना भी की। डीएम ने कहा,दुःखद दुर्घटना में सभी घायलों का इलाज जारी है व अन्य राहत कार्यों के लिए इस अवसर पर एडीएम वि/रा अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्रप्रकाश प्रर्यदर्शी व सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं व प्रशासन द्वारा यथासम्भव मदद की जायेगी। मिली जानकारी अनुसार,मैक्स में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए तो कुछ की मौत हो गई और कुछ के बाल बाल बचने की सूचना भी सामने आईं। खबर लिखे जाने तक अब इसमें कितने घायल हुए और कितनो की मौत या कितने बाल बाल बचे या कोन कहां के निवासी व मरने वालों और घायलों के क्या नाम रहे या मैक्स में सवार यात्रियों में कितने पुरुष,महिला,ओर बच्चे सवार थे इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ते को जाम कर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही वहां उपस्थित गुस्साए ग्रामीणों को समझाते शांत भी कराया। बताया जाता है कि,गाजियाबाद से बोलेरो पिकप में सवार श्रमिक रक्षाबंधन त्यौहार मनाने अपने अपने गांव जा रहे थे। जिस डग्गामार बस ने मैक्स में टक्कर मारी ऐसी जनपद में आलाकमान से बेखौफ संचालित डग्गामार बस के संचालन को बंद कराने की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे शिकारपुर के सीओ शोभित कुमार एसडीएम प्रियंका गोयल द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया। बताते चलें,हादसे में मृतकों और घायलों के सटीक आंकड़ों की संख्या संबंधित सीएमओ या डॉक्टर्स द्वारा घोषित करने पर ही बताई जा सकेगी,किंतु यदि घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की मानें तो हादसे में करीब 10 लोगों के मौत की खबर सामने आई। अत्यंत दुखद सड़क हादसे की सूचना से मृतक और घायलों के परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।
