डीएम ने 5-5 लाख रुपए के धनराशि चेक देकर प्रदान की आर्थिक सहायता

Video News

डीएम ने 5-5 लाख रुपए के धनराशि चेक देकर प्रदान की आर्थिक सहायता

अरुण यादव(ब्यूरो चीफ)/(यूपी न्यूज एक्सप्रेस)
(जनपद:बुलंदशहर)
बुलंदशहर:जनपद में 18 अगस्त 2024 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन,लखनऊ में आर्थिक सहायता प्रदान की गई,जिस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। आपको बता दें,डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह ने जनपद के सुषमा पत्नी राजेन्द्र कुमार गौड़, पुष्पांजलि वाष्णेय पत्नी पवन कुमार वाष्णेय, सुशीला पत्नी चन्द्र शेखर, सुमन पत्नी श्याम बहादुर सिंह,अमिता कौशिक पत्नी दयानन्द कौशिक, मीना गोयल पत्नी मनोज कुमार गोयल,मीरा देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह,दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को कलेक्ट्रेट सभागार में 5-5 लाख रुपए की धनराशि का चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान की और परिवार के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। डीएम ने कहा कि आजादी की जंग में अधिवक्ताओं का बहुत योगदान रहा है,कानून का राज रूल ऑफ़ लॉ को चलाने के लिए अधिवक्ताओं का बहुत ही प्रमुख स्थान है कानून सबके लिये एक है अधिवक्ता बहुत ही न्यूनतम संसाधनों में काफी विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हैं वह न्यायिक व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। अधिवक्ता कल्याण निधि से जनपद के 7 अधिवक्ताओं के परिजनों को परिवार आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपए की धनराशि दी गई है जो ऑनलाइन उनके खाते में भेजी गई है जो परिवार के मुखिया इस दुनिया में नहीं रहे हैं उन्हें नमन किया गया। जिला प्रशासन अधिवक्ताओं के परिवारजनों के साथ हर समय हर सम्भव सहायता हेतु तैयार है। बताते चलें,इस अवसर पर एडीजे 1 विजय पाल सिंह व एडीएम वित्त,राजस्व अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *