आगरा के लाल का कमाल:अधिवक्ता सुशील यादव ने पहले ही प्रयास में फतह की ऑल इंडिया बार परीक्षा

उत्तर प्रदेश

जनपद आगरा:-प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर चरितार्थ कर दिखाया है ।जनपद आगरा के निवासी अधिवक्ता सुशील यादव ने। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) को अपने प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सफलता न केवल उनके कड़े परिश्रम को दर्शाती है, बल्कि उनके गहरे विधि ज्ञान और कानूनी कौशल का जीवंत प्रमाण भी है।

देशभर के 2.51 लाख अभ्यर्थियों में बनाई जगह

बीते वर्ष 30 नवंबर को आयोजित हुई इस परीक्षा में देशभर से कुल 2,51,000 से अधिक अधिवक्ताओं ने भाग्य आजमाया था।कड़े मुकाबले और उच्च स्तरीय मानकों वाली इस परीक्षा में लगभग 1,74,000 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। सुशील यादव ने इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को पहले ही झटके में पास कर अपनी मेधा शक्ति का लोहा मनवाया है।

सुशील यादव विधि स्नातक के बाद से ही आगरा न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहे हैं ।उन्होंने विधि कार्यो से निरंतर जुड़े रहने को ही सफलता का मंत्र बताया ।साथ ही कहा कि विधि व्यवसाय महत्वपूर्ण होने के साथ साथ चुनौतीपूर्ण भी हैं, सुशील यादव ने सभी युवा अधिवक्ताओं को निरंतर अध्ययन करने एवं स्वयं को अपडेट रखने का सुझाव दिया ताकि वे सफलता की ओर अग्रसर हो सके। साथ ही बताया कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए गुरु का मार्गदर्शन आवश्यक हैं, युवा अधिवक्ताओं को निरंतर अपने सीनियर्स अधिवक्ताओं से जुड़े रहने और उनसे मार्गदर्शन लेते रहने की सलाह दी। साथ ही कहा कि बार काउंसिल के नियमों के अनुसार सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) प्राप्त किए बिना कोई अधिवक्ता विधि व्यवसाय नहीं कर सकता। अधिवक्ता सुशील यादव ने पहली बार में ही ऑल इंडिया बार परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा सिद्ध की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *