यूपीएसएसएससी में चयनित अभ्यर्थियों को बांटे गए नियक्ति पत्र

Video News

यूपीएसएसएससी में चयनित अभ्यर्थियों को बांटे गए नियक्ति पत्र


अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जिले के चयनित अभ्यर्थियों को विधायक वेद प्रकाश गुप्त व रामचन्दर यादव, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने नियुक्ति पत्र बांटे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में चयनित मंजीत कुमार, सरिला वर्मा, शिवम त्रिपाठी को, नगर विकास विभाग में चयनित आलोक कुमार मिश्रा व निशा त्रिपाठी को, अयोध्या विकास प्राधिकरण में चयनित पूजा जायसवाल व धनन्जय मौर्या एवं उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में चयनित प्रदीप कुमार वर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
विधायकगणों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि आपकी कड़ी मेहनत व लगन तथा उत्तर प्रदेश सरकार व मा0 मुख्यमंत्री जी के निष्पक्ष एवं पारदर्शिता चयन प्रक्रिया से आप सबको यह रोजगार प्राप्त हुआ है। आप सभी कड़ी मेहनत व लगन से अपने कार्यो का निर्वाहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करें।
जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरी लगन, ईमानदारी, पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अपने-अपने विभागों में अपना योगदान प्रदान करें तथा आपके विभागीय अधिकारी आपके कार्य सम्पादन में पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यो में आम जनमानस से मुलाकात, विभागीय पत्रावली, योजनाओं का सकुशल संचालन आदि महत्वपूर्ण कार्य होते है इनको करने में पूर्ण धैर्यता तथा सामाजिक संतुलन बनाए रखें। इस अवसर पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर विकास विभाग, विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिसर के अधिकारीगण व चयनित अभ्यर्थी तथा उनके परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *