उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु

रामपुर अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। मिशन शक्ति फेज-05* के अन्तर्गत मिशन शक्ति के 90 दिवसीय विशेष अभियान के दृष्टिगत उ0नि0 गौरव बालियान, उ0नि0 सुधाकर सिंह, उ0नि0 राहुल कुमार, म0उ0नि0 सुशीला कुमारी द्वारा महिला सुरक्षा दल के साथ थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत सैजनी नानकार, मोहल्ला पहाडी गेट में महिलाओ/बालिकाओ को साइबर क्राइम से बचने के उपाय एवं पॉस्को एक्ट की जानकारी देकर जागरूक किया व हेल्पलाइन नंबरों (1930- साइबर क्राइम, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा) एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओ (1.वृद्धा पेंशन योजना, 2.विधवा पेंशन योजना, 3.मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 4.राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, 5.पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, 6.मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, 7.निराश्रित महिला पेंशन योजना) आदि के बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
