गैस एजेन्सी द्वारा पीड़ित की फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर कलेक्शन लिया निकाला

Video News

गैस एजेन्सी द्वारा पीड़ित की फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर कलेक्शन लिया निकाला

* गैस एजेन्सी द्वारा न ही कनेक्शन हैण्डओवर किया जा रहा है और ना ही किया जा रहा कनेक्शन बन्द।

सूरज गुप्ता/सिद्वार्थनगर।

जिले के तहसील बांसी अन्तर्गत पथरा बाजार के रवीन्द्र इंडेन गैस एजेन्सी द्वारा पीड़ित राधिका द्विवेदी की फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर कलेक्शन निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। ज्ञातव्य हो कि पीड़ित राधिका द्विवेदी निवासी ग्राम व पोस्ट-रमवापुर दूबे सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश की हूं। पीड़ित के नाम पर रविन्द्र इंडेन गैस एजेन्सी पथरा बाजार द्वारा फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर कनेक्शन निकाल लिया गया। वहीं जब पीड़ित द्वारा नया गैस कनेक्शन लेने गये तो पीड़ित को पता चला कि पीड़ित राधिका द्विवेदी के नाम से उज्जवला गैस कनेक्शन पहले से ही है। अब नया कनेक्शन नहीं हो पायेगा। आपको बता दें कि पीड़ित का गैस एजेन्सी द्वारा न ही कनेक्शन हैण्डओवर किया जा रहा है और ना ही कनेक्शन बन्द किया जा रहा है। पीड़ित ने डीएम, डीएसओ सहित जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से उपरोक्त गैस एजेन्सी पर उचित कार्रवाई करते हुए कनेक्शन बन्द या दिलाने की मांग की है। वहीं उपरोक्त एजेन्सी द्वारा भारी संख्या में इस तरह का धोखाधड़ी किया गया, जिसका शिकायत सोमवार को आनलाइन मुख्यमंत्री पोर्टल सहित भारत सरकार पैट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय में इमेल के माध्यम से शिकायत किया गया है। इस सम्बन्ध में रविन्द्र इंडेन गैस एजेन्सी के प्रोपराइटर रविन्द्र नाथ मिश्रा ने बताया कि उज्जवला गैस कनेक्शन आनलाइन फार्म उक्त महिला का भरा गया है। अभी तक किसी भी कन्ज्यूमर को उज्जवला कनेक्शन नहीं दिया गया है। कम्पनी से चूल्हा आने वाला है, तब उज्जवला कनेक्शन दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *