पेप्सी लादकर जा रहा ट्रक पलटा खलासी घायल
अयोध्या।रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेप्सी लादकर जा रहा कन्टेनर पलटा खलासी घायल।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम कूढा सादात गांव के पश्चिम तालाब के पास फ़िरोज़ाबाद से पेप्सी लादकर भोपालगंज बिहार जा रहा ट्रक गुरुवार की सुबह 6 बजे अचानक अनियंत्रित होकर बीच रोड पर पलट गया और ट्रक पर लदी पेप्सी की बोतलें बिखर गई इस घटना में खलासी को मामूली मामूली चोटें आई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।ग्रामीणों ने घटना की सूचना रुदौली पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर तत्काल रौज़ागांव चीनी मिल के पास बने कट के पास से मार्ग से वाहनों के यातायात के लिए डायवर्जन कराया तब जाकर राहत की सांस ली।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 6 बजे फ़िरोज़ाबाद से पेप्सी लादकर भोपालगंज बिहार जा रहा ट्रक संख्या यूपी 13 सीटी 9345 कूढासादात गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें खलासी योगेश सिंह पुत्र रघुवीर सिंह अनूप शहर जिला बुलंदशहर को मामूली चोट आई है।उन्होंने बताया कि पलते ट्रक को क्रेन की सहायता से किनारे किया गया है।
