आशीष श्रीवास्तव की लघु फिल्म “द डिलीवरी मैन” देश, विदेश में मचा रही धूम

जित मुंबई:- देश के एक छोटे से शहर से मुंबई के बॉलीवुड में खुद को स्थापित करना एक बहुत ही बड़ी बात है। फिल्म के लेखन और निर्देशन में आज उभरता हुआ नाम है, पिछले दिनों एक महत्वपूर्ण मुलाकात में आशीष जी ने हमें बताया कि “द डिलीवरी मैन” एक सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म है। देश और विदेश के बड़े ओटीटी चैनल पर इस फिल्म को देखी जा सकती है. जिनसे कुछ प्रमुख ओटीटी चैनल हैं हंगामा, एयरटेल एक्सट्रीम, वाचो, टाटा प्ले बिंज, अमेज़न प्राइम वीडियो यूएस, यूके, जापान । आशीष जी की फिल्म को विदेशो में भी खूब प्रशंसा मिल रही है, फिल्म की IMDB रेटिंग 9+ है. फिल्म के पोस्टर रिलीज के दौरन बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस गुलिस्ता लीजा और मुजफ्फर खान मौजुद थें। दोनो ही कलाकारों ने फिल्म और फिल्म के निर्देशन की प्रशंसा की । भक्षक फिल्म की एक्ट्रेस अलीजा जी ने कहा कि ये फिल्म आज के युवा वर्ग को काफी पसंद आएगी और फिल्म के आखिर में जो संदेश है वह भी बहुत अच्छा है। आशीष श्रीवास्तव इस से पहले भी बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं जिनमें से प्रमुख हैं जावेद अख्तर, मुश्ताक खान जैसे सीनियर एक्टर्स के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म “द डिलीवरी मैन” पिंगाक्ष फिल्म्स के बैनर तले बनी है। एसोसिएट बैनर है फलक मोशन पिक्चर्स । जन सम्पर्क अधिकारी सुशीलाजीत साहनी (जीत) पेज वन पी.आर एवम 70एम.एम एंटरटेनमेंट हैं और आपको बताते चले की आशीष जी एक सफल निर्देशक होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे अभिनय गुरु भी हैं। वो पिछले 11 साल से मुंबई में बच्चों को अभिनय के गुर सिखा रहे हैं, और अब वो झारखंड में भी कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे वहा के बच्चों की भी बॉलीवुड तक का सफर आसान हो सके। फिल्म क्रिएटिव डायरेक्टर हैं परवेज खान और फिल्म के मुख्य किरदार हैं: सोनू भारती, श्याम साहनी, रीना, कनिका वशिष्ठ, पंकज यादव, आंचल रस्तोगी, सैयद अली अकबर, कमर संधू और दीपक गुप्ता।
