जनपद आगरा:-जिले के टेडी बगिया जलेसर रोड सोहराब वाटिका में भारतीय हलधर किसान यूनियन का भव्य प्रोग्राम हुआ ।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने गांव वास मोहन सहाय निवासी असपाक अली को आगरा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया ।
जानकारी के अनुसार,टेडी बगिया जलेसर रोड स्थित सोहराब वाटिका में भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले एक भव्य एंव ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में आए किसान नेताओं एंव संगठन के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।वाटिका में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे जो तालियों की गूंज से कार्यक्रम को रंगमय बना रहे थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सैय्यद हाजी असरफ अली (फौजी बाबा) ने की ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फौजी बाबा को माला पहनाई और कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी एंव प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह ने नियुक्त पत्र देकर असपाक अली को आगरा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया ।उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई ।सभी ने असपाक अली को फूल मालाओं से लाद दिया,और कार्यकर्ता जोर जोर से नारे लगाने लगे ।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष असपाक अली ने कहा कि वे संगठन का दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों का पालन करने और किसानों व गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है।
मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि आज टेडी बगिया सोहराब वाटिका में हुए भारतीय हलधर किसान यूनियन के भव्य कार्यक्रम में असपाक अली को आगरा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है इसके लिए हम लगातार सरकार से किसान आयोग गठन की मांग कर रहे हैं ।इसके साथ ही किसानों पर जो कर्ज है उसको माफ करने का मुद्दा भी हम उठा रहे हैं ।इसके साथ ही किसानों की जो भी प्रमुख समस्याएं है हमारा प्रयास रहेगा कि हर एक समस्या का समाधान किया जाए ।कार्यक्रम के समापन के बाद सभी पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं को जलपान की व्यवस्था भी कराई गई ।
इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह,मुख्य महासचिव पंडित जयराम शर्मा,महासचिव संजीव यादव, प्रचार प्रसार मंत्री मो.अनस,प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह,प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता हाशिम मंसूरी,प्रदेश सचिव पंकज तिवारी, प्रदेश सचिव गजेंद्र ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राठौर,जय प्रकाश, ज्ञानेंद्र सिंह,प्रदेश महासचिव सुशील यादव,जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद ऋषभ यादव,आगरा जिलाध्यक्ष असपाक अली ,सलीम शाह अली,विष्णु प्रधान,अब्दुल निसार,सैय्यद सद्दाम हुसैन,मो.रहीश अल्वी,कुंवर वलीशेर, राज भाई,जाकिर अली ,हनीफ अली,मुस्ताक अली,शाहिद हुसैन,आरिफ अली ,धीरज चौहान,सत्येंद्र चौहान हाकिम सिंह चौहान,बबलू चौहान, गजेंद्र ठाकुर,अयूब खान,आदिल मलिक सहित दर्जनों पदाधिकारी एंव सैकड़ों कार्यकता मौजूद रहे ।
