देवबंद के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी का प्रयासः श्रद्धालु के आने पर चोर सामान छोड़कर भागा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात…

अपराध

देवबंद के मोहल्ला जनकपुरी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया। एक अज्ञात युवक मंदिर में घुस गया और सामान इकट्ठा करने लगा। चोर जब सामान लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी एक श्रद्धालु मंदिर में आ गया। चोर तुरंत सारा सामान छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्लेवासी मंदिर में एकत्रित हो गए। भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को घटना की जानकारी दी और मंगलौर चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलाया। मोहल्ले के लोगों ने अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चोर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *