सहारनपुर में सौहार्दपूर्ण माहौल, होली और जुमा शांतिपूर्ण संपन्न

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

सहारनपुर: शहर में सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए होली का पर्व और जुमा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन और सिविल डिफेंस की सक्रियता से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन के नेतृत्व में सभी सिविल डिफेंस कर्मियों को नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया। उनके प्रयासों से व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और दोनों पर्व शांति व उल्लास के साथ मनाए गए।

जिले की जनता ने भी प्रशासन का सहयोग किया और आपसी सौहार्द की मिसाल कायम की। स्थानीय नागरिकों ने इस शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रशासन और सिविल डिफेंस टीम को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *