गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए ECHS कार्ड का गलत इस्तेमाल कर इलाज कराने वाले गिरोह को पकड़ लिया है। थाना बिसरख पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक लड़की के ECHS कार्ड और आधार कार्ड का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर दूसरी मरीज का इलाज कराया। इस पूरे खेल में करीब ₹6.5 लाख का अवैध फायदा उठाया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई, लेकिन आरोपियों ने जिंदा लड़की के नाम से ही फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर पूरा मामला छुपाने की कोशिश की।
🔎 कैसे हुआ खुलासा?
17 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से मोबाइल फोन, व्हाट्सएप के जरिए इस्तेमाल किए गए फर्जी ECHS कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए।
