रात्रि के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक चला चेकिंग अभियान

Video News

रात्रि के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक चला चेकिंग अभियान


गौतमबुद्धनगर। बिती रात 10 बजे से आज सुबह 6 बजे तक प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के तहत ओवरलोड माल वाहनों के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी कार्यवाही की गयी।
कुल 05 स्थानों, कालिंदी कुंज जंक्शन, डीएनडी जंक्शन, ईस्टर्न पेरीफेरल जंक्शन, यमुना एक्सप्रेस वे एवं लाल कुआं गाजियाबाद पर ओवरलोड माल वाहनों के विरुद्ध व्यापक और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु संभाग गाजियाबाद के प्रवर्तन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।कालिंदी कुंज जंक्शन पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतम बुद्ध नगर उदित नारायण व यात्रीकर अधिकारी गाजियाबाद मनोज कुमार, डीएनडी जंक्शन पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतम बुद्ध नगर अभिषेक कनौजिया व यात्रीकर अधिकारी गाजियाबाद राजेश्वर कुशवाहा, ईस्टर्न पेरीफेरल जंक्शन (सिरसा-पलवल) पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतम बुद्ध नगर विपिन चौधरी व एआरटीओ (प्रवर्तन) गाजियाबाद मनोज मिश्रा, यमुना एक्सप्रेस वे(जीरो पॉइंट) पर यात्रीकर अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के0जी0 संजय, लाल कुआं गाजियाबाद पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गाजियाबाद अमित राजन राय व यात्रीकर अधिकारी हापुड़ आशुतोष उपाध्याय सम्मिलित को प्रवर्तन कार्य हेतु लगाया गया है। उक्त अभियान में 19 ओवर लोड वाहनों का चालान कर निरुद्ध किया गया ,रू 8 लाख 60 हजार प्रशमन शुल्क आरोपित किया गया है। बंद वाहनों में थाना 126 में 3, सेक्टर 62 D पार्क में 11, थाना नालेज पार्क में 3 , एक्स्प्रेस वे 135 में 2 वाहनों को निरुद्ध किया गया। यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *