फोन स्नैचिंग वाला बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

Video News

फोन स्नैचिंग वाला बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार


गौतमबुद्धनगर। अंतर्गत चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-63 पुलिस और स्नैचिंग करने वाले बदमाश के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश दीपक राय पुत्र सोम प्रकाश राय निवासी ग्राम बालूशासन, थाना खलीलसबाद, जिला संत कबीर नगर वर्तमान पता आश्रम वाली गली, छिजारसी, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर को बहलोलपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड से सटे हुए ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया गया है। बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था जिसपर पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से 06 स्नैचिंग किये हुए मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल(फेज वन मयूर विहार, दिल्ली से चोरी), 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अंतर्राज्यीय चोर/मोबाइल स्नैचर है। अभियुक्त के विरुद्ध 20 अभियोग दिल्ली तथा 10 अभियोग नोएडा में दर्ज है। अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोबाइल में से 01 मोबाइल हिंदी खबर के पत्रकार का मिला है जो अभियुक्त द्वारा दिनांक 01.09.2024 को रात्रि में सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास से स्नैच किया गया था। जिसके संबंध में थाना सेक्टर-63, नोएडा पर एफआईआर पंजीकृत है। अभियुक्त से बरामद अन्य मोबाइल फोन के संबंध में भी जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *