खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता से मिलकर सुनीं समस्याएं

उत्तराखंड राज्य

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर गुरुवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर उन्होंने हेलीपैड व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना,दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह,रणजीत सिंह नामधारी, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,अमित पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वी सी जय किशन,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *