मुख्य सचिव आज काशीपुर-रुद्रपुर में, निर्माण कार्यों की प्रगति का लेंगे जायजा

उत्तराखंड राज्य

रुद्रपुर (सू0वि0)। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन रविवार, 28 जून को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे आईजीएल काशीपुर पहुंचेंगे।

काशीपुर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

मुख्य सचिव दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक काशीपुर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसमें निर्माणाधीन रिंग रोड, रामनगर रोड के सुदृढ़ीकरण कार्य तथा सिडकुल स्थित इलेक्ट्रॉनिक पार्क का स्थलीय निरीक्षण शामिल है।

रुद्रपुर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा

इसके बाद मुख्य सचिव दोपहर 2:00 बजे काशीपुर से प्रस्थान कर 3:00 बजे रुद्रपुर पहुंचेंगे। यहां 3:00 से 4:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा, जिसके दौरान वे विभिन्न प्रशासनिक कार्यों और समीक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

रिंग रोड, पीएमएवाई और एयरपोर्ट परियोजना का निरीक्षण

अपराह्न 4:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मुख्य सचिव रुद्रपुर में रिंग रोड, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) तथा निर्माणाधीन पंतनगर एयरपोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

रामनगर के लिए प्रस्थान

निरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत मुख्य सचिव रामनगर, नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन और निर्माण परियोजनाओं में तेजी लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *