क्रॉसिंग रिपब्लिक GH-7 में टीम इंडिया की जीत का जश्न, बच्चों ने तिरंगा पेंट से किया समर्थन

उत्तर प्रदेश राज्य

गाजियाबाद, क्रॉसिंग रिपब्लिक जी. एच. 7 सोसाइटी की एओए समिति द्वारा वर्ल्ड टी20 क्रिकेट 2026 फाइनल मैच इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण सोसाइटी के क्लब एरिया के समीप खुले स्थान पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सोसायटी निवासी उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ टीम इंडिया को चियर किया।

मैच के दौरान ढोल की थापों पर भारत के समर्थन में नारे लगाए गए। बच्चों ने अपने चेहरे और हाथों पर तिरंगा पेंट बनवाकर टीम इंडिया को समर्थन दिया।
टीम इंडिया के हर चौके-छक्के पर ढोल बजाकर और फटाखे फोड़कर माहौल को और भी रोमांचक बनाया गया।

सोसायटी के हर आयु वर्ग ने विशेष रूप से बच्चों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे जोश के साथ मैच का आनंद लिया।
न्यूजीलैंड टीम का अंतिम विकेट गिरते ही और टीम इंडिया की विजय के साथ ही सोसाइटी निवासी फटाखे फोड़ते एवं ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाते हुए नज़र आए।

टीम इंडिया के वर्ल्ड टी20 2026 विजेता बनने पर एओए समिति की ओर से निवासियों में लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया।

सोसायटी की एओए समिति का कहना है कि वे समाज के हर आयोजन को इसी तरह उत्सव के रूप में मनाते हैं और आगे भी इस परंपरा को जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *