विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गरजे CM धामी, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

उत्तराखंड राज्य

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत की. उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी, मंत्री प्रदीप बत्रा, मंत्री मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल समेत बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग शामिल हुए.

इसके अलावा प्रदेशभर से आए भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया. इस दौरान विभाजन की त्रासदी के दौरान शहीद हुए भारतीयों को नमन किया गया. उन्हें श्रद्धांजलि भीं अर्पित की गई. कार्यक्रम में पहुंचने से पहले सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. साथ ही कई देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.

इस दौरान सीएम धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता के लिए विक्टिम कार्ड खेल रही है. उनका यह प्रोपेगेंडा ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है. सीएम धामी ने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे हमारे देश के बहुत ही सम्मानित नेता हैं. उत्तराखंड में उनके अपमान के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है. हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी ने विरोध करके धार्मिक भावनाओं को आहत किया. अपनी घिनौनी मानसिकता को दर्शाया. दलित कार्ड खेलकर जो कुप्रयास किया है, उसको उत्तराखंड और देश की जनता भली भांति देख और समझ रही है.

सीएम धामी ने कहा पूरा देश जनता है कि कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी के साथ क्या किया? उन्होंने अपने ही नेताओं को अपमानित करने का कार्य किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डा भीमराव अंबेडकर तक को लंबे समय तक सम्मान नहीं दिया.

एक मंच पर नजर आए सीएम धामी और त्रिवेंद्र: हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में कई नेता शामिल हुए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी एक साथ मच पर नजर आए. दोनो नेताओं ने मंच से संबोधन भी दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *