गरीबों के हक पर वार का आरोप, लौकही में गूंजा कांग्रेस का विरोध

राष्ट्रिय

बजट कटौती और नाम परिवर्तन पर भड़की कांग्रेस, लौकही में प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ-राहुल कुमार प्रियदर्शी मधुबनी_(बिहार)

लौकही ! मधुबनी जिला अंतर्गत लौकही प्रखंड मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा के नाम में बदलाव और बजट कटौती के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता लौकही प्रखंड अंतर्गत कुकुड़दौरा पंचायत के वर्तमान मुखिया सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम सुंदर टरेट ने की। कार्यक्रम का संचालन जीवछ यादव ने किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार द्वारा ‘जी राम जी बिल’ लाकर महात्मा गांधी के नाम को मनरेगा से हटाना एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि इस बिल से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने यह भी बताया कि मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी तथा केंद्र सरकार द्वारा आवंटित बजट में कटौती की गई है। उन्होंने इसे सरकार द्वारा गरीबों को गुमराह करने का प्रयास बताया।प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक आवेदन प्रखंड पदाधिकारी लौकही, श्री वीरेन्द्र सिंह को सौंपा। इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राम सुंदर टरेट, रामबहादुर मंडल, विशंभर यादव, वर्तमान मुखिया विजय सिंह, समाजसेवी जीवछ यादव, ओम प्रकाश मंडल, श्याम सुंदर यादव, सीताराम यादव, मोहम्मद मुख्तार अहमद, रामकुमार चौधरी, मनोज कुमार यादव, प्रमोद कुमार मंडल सहित कांग्रेस के सैकड़ों वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह बेल्ही भवानीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनारायण मंडल ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि “जी राम जी बिल” लाकर सरकार सुनियोजित तरीके से महात्मा गांधी के नाम को हटाने का प्रयास कर रही है। गरीबों को गुमराह किया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है। मनरेगा के नाम में छेड़छाड़ करना गरीबों का अधिकार छीनने जैसा है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *