अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा साइकिल सवार की दबकर मौत

अयोध्या।रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक। ट्रक के नीचे दबकर हुई साइकिल सवार की मौत घटना की सूचना पर पहुंची भेलसर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम को।जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कूढा सादात गांव के पास सोमवार की सुबह भोर में साढ़े चार बजे ग्राम कूढा सादात निवासी विनोद कुमार साइकिल से रौज़ागांव की तरफ जा रहे थे। तभी लखनऊ की तरफ से मुर्गी का दाना लादकर आ रहे ट्रक संख्या आर जे 28जीए 3261 अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे विनोद कुमार दब गया विनोद कुमार के दबने की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और ट्रक पलटते ही चालक मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों ने घटना की सूचना भेलसर चौकी पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी तत्काल का,गोविंद यादव व रजत कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति को क्रेन की सहायता से ट्रक को उठवाकर उसे बाहर निकवाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।इस सम्बन्ध में भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि लखनऊ की ओर से मुर्गी का दाना लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर ग्राम कूढा सादात गांव के पास पलट गया जिसके नीचे दबकर ग्राम कूढा सादात निवासी विनोद कुमार पुत्र स्व,तुलसीराम 30 वर्ष की मौत हो गई है।मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
