पूर्व सांसद, पूर्व विधायक स्व० बाबू मित्रसेन यादव जी की 9 वी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई

अयोध्या-आजीवन गरीब, शोषित-पीड़ित, वंचित समाज की लड़ाई लड़ने वाले कामरेड, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक स्व० बाबू मित्रसेन यादव जी की 9 वी पुण्यतिथि किसान इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में धूमधाम से मनाई गई जिसमे मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव (नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद) व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई शामिल हुए। इस पुण्यतिथि के मौके पर जिला पंचायत सदस्य व युवजन जनसभा के राष्ट्रीय सचिव राजा मान सिंह ने भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान इंटर कॉलेज में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष स्वर्गीय मित्र सेन यादव जी के सुपुत्र आनंद सेन यादव के नेतृत्व में 9 वी पुण्यतिथि मनाई गईं।उन्होंने कहा,पूरा देश जानता है कि पश्चिमांचल से लेकर पूर्वांचल तक बाबू मित्रसेन की तरह कोई हो नहीं पाया। यह हम नहीं कहे रहे..मिल्कीपुर की जनता कहती है.. किसी भी प्रकार का कोई पीड़ित था मित्रसेन बाबूजी ने उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य था कि बाबूजी के साथ राजनीति नहीं कर पाया.. लेकिन उनकी भावनाओं को जनता के माध्यम से सुनता हूं. और बाबूजी के पुत्र आनंद सेन यादव जी राजनीति के गुरु हैं जो हमेशा सुख-दुख मेंरे साथ खड़े रहते हैं मैं अपना गुरु उन्हें मानता हूं। बाबूजी की विचारधाराओं पर हम भी चलते आ रहे हैं..
