गौतमबुद्ध नगर:-जिले की पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना सेक्टर 142 का वार्षिक निरीक्षण किया गया एवं संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया व एसीपी-3 बी0एस0 वीर कुमार के साथ थाना सेक्टर 142 का वार्षिक निरीक्षण किया गया, उनके द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय, थाना हवालात, थाना मेस, थाना बैरक एवं महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी व हेड मोहर्रिर को मालखाने में लंबित पड़े माल का शीघ्र निस्तारण करने, थाना परिसर व थाना बैरक की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था रखने व लावारिस वाहनों की प्रक्रिया के अनुरूप नीलामी करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद उनके द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को पीड़ित की अविलंब सहायता करने, प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करने व सभी शिकायतों का अविलंब गुणवक्तापूर्ण निस्तारण कराने, महिलाओं का फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा सभी रजिस्टरों को पूर्ण व सही तरीके से रखरखाव रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी को सभी आने वाले नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने व लोगों से मृदु व्यवहार करने, जनशिकायतों को समयपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु एवं सभी विवेचकों को लंबित पड़ी विवेचनाओं का जल्द से जल्द समापन करने, पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के संबंध में निर्देशित किया गया।
