देहरादून: CM धामी की मौजूदगी में BJP संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक, राम माधव ने परखी चुनावी तैयारी

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भाजपा उत्तराखंड की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक में शामिल हुए। बैठक में उत्तराखंड प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन एवं  बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी राम माधव और सहप्रभारी बांसुरी स्वराज व अरविंद मेनन शनिवार दोपहर संगठन के मोर्चों और प्रकोष्ठों के साथ संवाद कर चुनावी तैयारियों की जमीनी स्थिति परखी।

पार्टी के विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से संवाद के दौरान उनकी सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक पहुंच की जानकारी ली गई। संवाद के जरिए संगठन की चुनावी रणनीति को धार देने के साथ ही कमजोर कड़ियों को चिह्नित कर उन्हें मजबूत करने पर भी जोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *