धामी ने राज्य की परंपराओं और योजनाओं से भरपूर पंचांग कैलेंडर का किया विमोचन

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखंड की मिट्टी से—नायक से जननायक पुष्कर सिंह धामी” शीर्षक से प्रकाशित पंचांग टेबल कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक तिथियों का समावेश किया गया है, जिससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धामी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में सहायक हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस पंचांग टेबल कैलेंडर में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी भी शामिल है। यह पहल आम जनता को सरकारी योजनाओं और उनके लाभों से अवगत कराने में मदद करेगी।

इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती ने की है। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंहदीप कोश्यारीकिशोर भट्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *