जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Video News

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

गौतम बुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने और एकीकृत करने के लिए जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट की सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित संपन्न हुई। उपायुक्त उद्योग द्वारा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारियों को पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान से अवगत कराया गया। आयोजित बैठक का उद्देश्य जिला स्तर के अधिकारियों को रूपरेखा से परिचित कराना और पीएम गति शक्ति मंच को जिला स्तर की परियोजनाओं में एकीकृत करने के लिए व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। इस बैठक में रसद और बुनियादी ढांचे की योजना को बढ़ाने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उन्नत उपकरणों, निर्णय लेने वाले संसाधनों और सिद्ध तरीकों के उपयोग को शामिल किया गया है। आयोजित बैठक का सफल संचालन उद्यमी मित्र इन्वेस्ट यूपी देवेश चौहान के द्वारा किया गया। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी शिव प्रताप प्रमेय, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *