जिला पंचायत अध्यक्ष एव सीईओ ने संजय रावत खेल विभाग को किया सम्मानित

Video News

जिला पंचायत अध्यक्ष एव सीईओ ने संजय रावत खेल विभाग को किया सम्मानित

दतिया // नशा मुक्त भारत अन्तर्गत दतिया में चलाये जा रहे अभियान मद्य निषेध सप्ताह 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक चलाया गया जिसमें लोगों को नशा के प्रति जागरूक किया गया है। अभियान में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। आज सोमवार को जिला पंचायत सभागार में पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी धीरू दांगी, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, उपसीईओ धनंजय मिश्रा उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम संचालन विनोद मिश्रा ने किया। वही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। इसीक्रम में खेल एव युवा कल्याण विभाग के युवा समन्वयक संजय रावत मास्टर ट्रेनर को भी नशा मुक्ति अभियान में योगदान देने के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राऐं व पालक व शिक्षक उपस्थित रहे।l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *