विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शांति होम ग्रेटर नोएडा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक रोगियों के मध्य विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Video News

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शांति होम ग्रेटर नोएडा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक रोगियों के मध्य विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गौतम बुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश गौतम बुद्ध नगर अवनीश सक्सेना के दिशा निर्देशन में तथा अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर ऋचा उपाध्याय की अध्यक्षता में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शांति होम ग्रेटर नोएडा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक रोगियों के मध्य विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में निदेशक शांति होम संगीता व अन्य चिकित्सक व उक्त चिकित्सा संस्थान में इलाज करा रहे महिला एवं पुरुष मानसिक रोगी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में मानसिक रोगियों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा उपहार भेंट किए गए। आयोजित कार्यक्रम में शांति होम में इलाज करा रहे पुरुष व महिला रोगियों द्वारा आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से बनाई गई कलाकृतियां को प्रदर्शित किया गया, जिसका अवलोकन करते हुए अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऋचा उपाध्याय द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *