गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक यात्री का खोया हुआ बैग महज एक घंटे के भीतर बरामद कर उसे सकुशल वापस कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को अजय कुमार, निवासी जनपद हाथरस, दुबई से दिल्ली होते हुए बिसरख की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनका बैग रास्ते में कहीं छूट गया। बैग में पासपोर्ट, वीजा समेत अन्य महत्वपूर्ण और कीमती सामान मौजूद था, जिससे यात्री की चिंता बढ़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने सक्रियता और सूझबूझ का परिचय देते हुए महज एक घंटे के भीतर बैग को बरामद कर लिया। इसके बाद बैग में रखा समस्त सामान सुरक्षित अवस्था में अजय कुमार को सौंप दिया गया।
अपना खोया हुआ बैग सुरक्षित वापस पाकर अजय कुमार ने राहत की सांस ली और खुशी जाहिर करते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर एवं थाना बिसरख पुलिस की सराहना की। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्यवाही और जिम्मेदारीपूर्ण रवैये के लिए आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य से एक बार फिर साबित हुआ है कि गौतमबुद्धनगर पुलिस आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
