नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस की तत्परता से एक 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना 22 मार्च 2026 की है, जब सरफाबाद क्षेत्र में गश्त के दौरान एंटी रोमियो टीम को एक मासूम बच्चा अकेला घूमता हुआ मिला। बच्चा अपनी पहचान और पता बताने में असमर्थ था। पुलिस टीम उसे तुरंत थाना सेक्टर-113 लेकर आई और बच्चे की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगा लिया और उसे सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।
बच्चे के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
