गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

Video News

गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

जीआईसी से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

अयोध्या। जनपद में विजयदशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा मां को विदाई देने के लिए बड़ा जनसमूह सड़क पर उतर आया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में डीजे पर युवा थिरकते नजर आए। निर्मलीकुंड पर देर शाम तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। सुबह 11 बजे जीआईसी मैदान से शोभायात्रा को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडेय पवन ने रवाना किया।
इससे एक दिन पहले ही रात में 150 प्रतिमाएं एकत्रित हो गई थीं। प्रतिमाएं फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए प्रतिमाएं निर्मलीकुण्ड पहुंची। इससे पहले जगह-जगह पर माता की प्रतिमाओं पर पुष्पवर्षा हुई। चौक घंटाघर पर नगर निगम ने स्टेज बनवा रखा था। चौक में शोभा यात्रा पर विधायक वेद गुप्ता व अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। विसर्जन यात्रा पर सार्वजनिक वाहन प्रतिबंधित किये गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के अलावा आरपीएफ व महिला पुलिस की तैनाती की गई थी।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्र में मिलते जुलते जीआईसी मैदान पहुंचे जहां पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा सभी का स्वागत किया गया इसी के साथ विभिन्न चौराहा पर स्वागत का कार्यक्रम भी हुआ इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि मां दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा दशहरा के पावन पर सभी को हार्दिक बधाई दिया और कहा यह त्यौहार अमन चैन का त्यौहार है इसको हम सब आपस में मिलजुल कर मनाते हैं।
सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार इस अवसर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अमृत राजपाल युवा नेता पंकज पांडे प्रधान अनुराग सिंह डॉक्टर घनश्याम यादव संजीत सिंह पूर्व प्रधान मुकेश यादव करण यादव मुन्नू अंकित जायसवाल शशांक यादव अक्षत श्रीवास्तव शिवांशु तिवारी शाहबाज लकी आशु सिंह फरीद कुरैशी रजत गुप्ता आज लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *