बसरठी काण्ड में दो महिलाओं समेत आठ की हुई गिरफ्तारी

Video News

बसरठी काण्ड में दो महिलाओं समेत आठ की हुई गिरफ्तारी

जौनपुर ब्यूरो सुनील मिश्रा

जौनपुर। जिले में बीते दस अक्टुबर को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रर्दशन के दरम्यान हुए पत्थरा और रोड जाम करने के दो महिलाओं समेत 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वारदात के दूसरे दिन इस मामले में 29 आरोपियों को पुलिस पकड़कर जेल भेज चुकी है।

बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के निवासी विवेक यादव नाम युवक का बदमाशो ने अपहरण करके उसकी हत्या करने के बाद उसका शव भदोही जनपद के सुरियावा इलाके में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार को परिवार वालें उसका शव लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित होकर उसका शव निगोह बाजार में रखकर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित जनता और पुलिस के बीच हुई नोकझोक के चलते स्थिति विगड़ गयी। आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी किया तो पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ी। इस वारदात में दोनो तरफ से पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल हो गये थे ।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार पुलिस अधीक्षक डा0 अजयपाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीते 10 अक्टूबर को बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में सड़क जाम व पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से पत्थरा व सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ लूटपाट करने के दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *