अमेरिकी नागरिकों का डाटा चोरी कर करते थे लाखों कीगाजियाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
गाजियाबाद:-जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ऐसे चलता था ठगी का धंधा
आरोपी अमेरिकी नागरिकों का डाटा चोरी कर उनसे संपर्क करते थे और हेल्थ सर्विस व मेडिकेयर योजनाओं का लालच देकर हजारों-लाखों रुपये ऐंठते थे। ये पूरा नेटवर्क “आबिटलाजा यूनिहेल्थ केयर सर्विसेज प्रा. लि.” के ऑफिस से संचालित हो रहा था।
छापेमारी में बरामद सामान
पुलिस टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सामान बरामद किया—लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर,मोबाइल फोन,20,000 रुपये नकद,उपस्थिति रजिस्टर,फर्जी मेडिकेयर स्क्रिप्ट की छायाप्रति,एंडेवर कार,अन्य दस्तावेज और सामान
पुलिस की बड़ी सफलता
एडीसीपी पीयूष सिंह ने बताया कि यह गैंग लंबे समय से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर सुबह 3:30 बजे की गई छापेमारी में इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। धोखाधड़ी।।
