पिता के श्राद्ध पर किया वृक्षारोपण

Press Release

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी निवासी रश्मि चौधरी के दिवंगत पति अशोक चौधरी के श्राद्ध के अवसर पर उनके पुत्र अर्जुन चौधरी ने तर्पण किया। इस अवसर पर विधि विधान से पूजा पाठ कराने के बाद भोज कराया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि का एक कार्यक्रम सोसायटी में ही आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव शर्मा, व्यापारी नेता सोनू पाठक, अनिल स्वामी,दौलतपुरा ब्लॉक प्रमुख मोनिका चौधरी , गाजियाबाद के बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परमानंद गर्ग, बीजेपी गांधीनगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर,दयानंद बंसल,आर के गर्ग , विजेंद्र गिरी,आनंद चौधरी, अनुजा बंसल, गौरव बंसल, अनुपम शर्मा, राजेश गर्ग, उमेश चौटानी, किन्शुक बंसल अश्वनी ,राम सरन जग्गा आदि ने स्व. अशोक चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रश्मि चौधरी ने अपने पति व अर्जुन चौधरी और डॉ अंशिका चौधरी ने अपने पिता की स्मृति में सोसायटी के सेंट्रल पार्क में 11 पौधे हारश्रंगार के लगाए। तीनों ने मिलकर इन वृक्षों की देखभाल करने जा संकल्प भी लिया। रश्मि चौधरी ने कहा कि मेरे पति ने ही मुझे जीवन में हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करना सिखाया। कार्यक्रम के अंत में रश्मि चौधरी ने सभी लोगों को तुलसी के पौधे भेंट किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *