आगरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जनपद आगरा के जिलाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने जिला अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखा अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों को एक मात्र लाभ ACP प्रदान किया जाता है।
Acp का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर से 21/03/2025 को निर्गत किया गया है। इसके बावजूद विकास खण्ड खेरागढ़ /सैयां के कर्मचारियों ने अपनी ACP पत्रावली 31/12/2024 को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जमा भी करा दी गईं थी, फिर भी खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार द्वारा कर्मचारियों को अनदेखा करते हुए ACP पत्रावली पर साइन नहीं किये और पत्रावली जमा नहीं कराई गई।
इससे कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है और प्रताड़ित कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
अतः संघठन ने जिला अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी से शेष कर्मचारीयों की Acp का आदेश निर्गत कर जल्द से जल्द भुगतान कराने का अनुरोध किया है। जिससे कर्मचारियों को समय से लाभ मिल सके।
