पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने महर्षि बाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया

Video News

पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने महर्षि बाल्मीकि जी के जन्मोत्सव पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया

• पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने
महर्षि बाल्मीकि जी के
जन्मोत्सव पर सहभोज एवं
सम्मान समारोह कार्यक्रम
आयोजित किया

सूरज गुप्ता/डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज में आज धर्मरक्षा मंच के तत्वावधान में छठ स्थल राप्ती तट डुमरियागंज पर आयोजित महर्षि बाल्मीकि जी के जन्मोत्सव व सम्मान समारोह/सहभोज कार्यक्रम के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वाल्मीकि समाज के भाइयों बहनों को संबोधित कर उनका आशीर्वाद लिया।
पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि सर्व समाज की एकता पर कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण ग्रंथ की रचना की। सर्व समाज की एकता व समरसता ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता थे। जैसा कि आप सब जानते हैं कि रामायण की रचना भगवान श्रीराम के जन्म काल के समय ही हो चुका था। रामायण से हमारे देश की भक्ति व आस्था टिकी हुई है,समरसता के प्रतीक श्रीराम थे। लव और कुश की शिक्षा दीक्षा भी महर्षि बाल्मीकि के आश्रम में हुई थी। उनके शिक्षा की ही देन थी कि उनसे बड़ा कोई योद्धा नहीं था। माता सीता को शरण देने का कार्य भी महर्षि वाल्मीकि जी ने ही किया था। बाल्मीकि जी के कारण हम सबको रामायण के बारे में जानकारी हुई। बाल्मीकि समाज महर्षि बाल्मीकि जी को अपना आदर्श मानता है। इस नाते सर्व समाज को उनका सम्मान करना चाहिए।वर्तमान समय में हिंदू समाज की एकता बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिए आज हमने उनके सम्मान में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *