गौतम अदाणी ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, कहा- प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद के लिए तैयार

Cover Story धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

 

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में मंगलवार देर रात भगदड़ मच गई।भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दुख जताया है।अदाणी ने बताया कि अदाणी समूह,मेला प्रशासन और राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौतम अदाणी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाकुंभ में घटी हृदयविदारक घटना से हम अत्यंत व्यथित हैं, हम दिवंगत आत्माओं को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।महाकुंभ में उपस्थित अदाणी परिवार के सभी सदस्य और संपूर्ण अदाणी समूह मेला प्रशासन व राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

बताते चलें कि बीते दिनों गौतम अदाणी अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ महाकुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान अदाणी ने महाकुंभ में इस्कॉन मंदिर के शिविर का दौरा किया।अदाणी ने अपनी पत्नी के साथ इस्कॉन मंदिर के शिविर में लोगों को महाप्रसाद वितरित किया।उसके बाद अदाणी ने पत्नी के साथ संगम घाट पर पूजा-अर्चना की। साथ ही बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया था।अदाणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं प्रयागराज की धरती पर आया हूं और यहां आना अद्भुत अनुभव रहा है।यहां के अनुभव को शब्दों में नहीं बताया जा सकता है,महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता अवर्णनीय है,मैं सभी भारतीयों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद देता हूं,मैं इतनी बड़ी संख्या में आगंतुकों के प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन,विशेष रूप से पुलिसकर्मियों और स्वच्छता कर्मचारियों को भी धन्यवाद देता हूं।

बता दें कि अदाणी समूह इस साल इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है।इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी समूह प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *