युवती की फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

सूरज गुप्ता/शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।
जिले के थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ के गोल्हौरा मुस्तकहम निवासी कृष्ण यादव ने गत मई 2022 में अपनी पुत्री सुजाता (22) का विवाह कठेला समय माता थानाक्षेत्र के खैरा बाजार गांव निवासी कृष्ण मोहन के पुत्र चन्दन यादव के साथ किया था। सोमवार रात में सुजाता व उसका पति चन्दन एक साथ कमरे में सोयें थे। सुबह सुजाता का शव फन्दे से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर कठेला थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय मय पुलिसबल पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।मृतका के भाई नागपाल यादव की तहरीर पर पति चंदन यादव, सास इनरमती व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। इस दौरान नायब तहसीलदार महबूब अंसारी भी मौजूद रहे। इस सम्बन्ध में कठेला समय माता थाने के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों की तलाश की जा रही है।
