युवा पीढ़ी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए – विधायक श्यामधनी राही
* रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने किया रक्तदान।

सूरज गुप्ता/सिद्धार्थनगर।
काकंद कॉम्पिटेटिव जोन कोचिंग सेन्टर सनई चौराहा के स्थापना दिवस पर मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे पुण्य काम है। रक्तदान करके दूसरे की जिन्दगी को बचाया जा सकता है। वर्तमान समय में रक्तदान को लेकर जागरूकता आयीं है। उन्होंने कहा कि 45 किलो वजन का स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह बाद कभी भी रक्तदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से कुछ जरूरतमंदों को हमेशा नि:शुल्क दवा देने का नियम है। ऐसे में युवा पीढ़ी को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की पूर्ति करते रहना चाहिए। इस दौरान रिंकू मिश्रा राज, पंकज पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह सहित 16 लोगों ने रक्तदान किया।
