गोल्हौरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Video News

गोल्हौरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सूरज गुप्ता/सिद्धार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी इटवा गर्वित सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह मय टीम द्वारा सोमवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2024 धारा 64(1),333 बीएनएस0 व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त श्याम उर्फ पुजारी निषाद पुत्र कन्हैया लाल निषाद निवासी गोठवा घाट टोला हड़हा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह, उप निरीक्षक रणविजय सिंह, हेड कांस्टेबल हनुमान मौर्या व कांस्टेबल पंकज यादव मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *