एसपी ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना

Video News

एसपी ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना

सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना। सोमवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा जनसुनवाई कर शिकायतकर्ता की समस्या को सुनकर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को गूगल मीट के माध्यम से तत्काल गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 02 भूमि विवाद व 02 मारपीट तथा 03 अन्य से सम्बन्धित थे। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *