समूह की महिलाओं ने बैंक कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

Video News

समूह की महिलाओं ने बैंक कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप

सूरज गुप्ता/बांसी/सिद्वार्थनगर।

जिले के विकास खण्ड मिठवल अन्तर्गत ग्राम पंचायत आयार के समस्त समूह की महिलाओं ने सोमवार को विकास अधिकारी मिठवल को शिकायती पत्र दिया है। आपको बता दें कि समूह की महिलाओं ने विकास अधिकारी को बताया कि समस्त स्वयं सहायता समूह के बचत खाता यूपी बड़ौदा बैंक करमा बाजार से संचालित है। हरिओम एस0एच0जी0 के सीसीएल खाते से ₹30000 निकालने हेतु प्रस्ताव बैंक को प्रेषित किया गया, जिसमें बैंककर्मी द्वारा ₹3000 लिया गया। बाद में पता चला उक्त धनराशि मुझको बैंक को जमा करना होगा। इसी तरह भारत एस0एच0जी0 ₹15000/- रूपये सीसीएल से लिया गया है, जिसके सम्बद्ध में लूज चेक हेतु ₹200 लिया गया एवं फोन करके बार-बार ₹500 की मांग की जा रही है। भारत एस0एच0जी0 की कुष्पावती देवी द्वारा साइकिल रिपेयरिंग की दुकान हेतु ₹20000 का प्रस्ताव बैंक लेकर गयीं थी, जिस पर ₹1000 मांग किया गया। इसी तरह हम समूह के लोगों से गलत तरीके से पैसे की मांग किया जा रहा है। वहीं खण्ड विकास अधिकारी मिठवल से उक्त प्रकरण की जांचकर कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। जिसमें लक्ष्मी, नीतू, सोनी, कमलावती, किस्मती, उस्लावती, सुनीता, मीना, इन्द्रावती, सोनमती अन्य समूह की महिला उपस्थित रही। इस सम्बन्ध में यूपी बड़ौदा बैंक के ब्रांच मैनेजर गिरजा शंकर ओझा से सम्पर्क करने पर बताया कि बैंक द्वारा कोई पैसा नहीं लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *