लोटन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को किया गिरफ्तार
सूरज गुप्ता/सिद्धार्थनगर।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकान्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक लोटन राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को थाना लोटन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/2024 धारा 87,137(2),64(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 वान्छित अभियुक्त को करुआवल खुर्द मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय सिद्धार्थनगर भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त सलमान खान पुत्र बीर मोहम्मद ग्राम धरनिहवा थाना कोतवाली लोटन जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उमेश चन्द यादव व कांस्टेबल सौरभ सिंह मौजूद थे।
