वी पी एस खुराना
मथुरा जनपद में समाजवादी पार्टी ने जिलामुख्यालय कार्यालय पर समाजवादियों ने जिलाधिकारी के नाम एडीएम प्रशासन को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसलों का भारी नुकसान हुआ है, जिससे जनपद भर के किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
मथुरा-वृंदावन विधानसभा प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि अन्नदाताओं का बारिश ओलावृष्टि से हुए भारी नुकसान की तत्काल आकलन कर पीड़ीत किसानों को सम्मानजनक और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
साथ ही जागेश्वर यादव प्रदेश सचिव, शबनम कुरैशी महिला सभा की प्रदेश सचिव, राजेंद्र प्रसाद लोधी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई है, अन्नदाताओं की पीड़ा को संज्ञान लेते हुए किसानों का लोन माफ़ किया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बिल भुगतान के लिए किसानों को मजबूर न किया जाए और अन्नदाताओं को किसान बीमा योजना का लाभ शीघ्र दिलाया जाए।
इस अवसर पर नरेश यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, देवेन्द्र निषाद महानगर उपाध्यक्ष, मुकेश सैनी महानगर उपाध्यक्ष अम्बेडकर वाहिनी, छैल बिहारी सैनी, शब्बीर कुरैशी, सियास शाह, नरेंद्र सिंह, भोला पंडित, कृष्णा सैनी आदि उपस्थित रहे।
