वी पी एस खुराना
मथुरा जनपद में श्री राम जन्म महोत्सव समिति मथुरा द्वारा मंगलवार को घीया मंडी स्थित प्राचीन राम मंदिर मथुरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बंसल (भगत) जी ने की। उन्होंने बताया कि आगामी 27 मार्च (शुक्रवार) को निकलने वाली भव्य श्री राम शोभा यात्रा के निमंत्रण पत्र (83वीं पत्रिका) का विधिवत विमोचन किया गया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा 83वीं शोभा यात्रा की स्मारिका पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बंसल ने बताया कि यह पत्रिका न केवल श्री राम शोभा यात्रा के गौरवशाली इतिहास को संजोए हुए है, बल्कि इसमें धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों पर आधारित महत्वपूर्ण लेख भी शामिल किए गए हैं। यह पत्रिका समाज में धार्मिक चेतना एवं संस्कारों को जागृत करने का माध्यम बनेगी।
वहीं समिति के प्रवक्ता श्याम शर्मा ने कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली श्री राम शोभा यात्रा मथुरा की एक प्राचीन एवं भव्य परंपरा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
अंत में समिति द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी श्री राम शोभा यात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाने का संकल्प लिया। वहीं समिति के महामंत्री हेमंत चतुर्वेदी ने बताया विश्व हिंदू परिषद ब्रजकांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल को मेला संयोजक बनाया गया है गया। कुशल संचालन मनु ऋषि त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र बंसल (भगत), उपाध्यक्ष योगेश उपाध्याय, योगेंद्र चतुर्वेदी, आचार्य रमाकांत गोस्वामी, महामंत्री मनु ऋषि त्रिवेदी, हेमंत चतुर्वेदी, मंत्री रामदास चतुर्वेदी, प्रवक्ता श्याम शर्मा , चिन्मय शर्मा, अमित भारद्वाज ,राजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. जमुना शर्मा, सविता गुप्ता, रुचि त्रिवेदी, डॉ. रुचि शर्मा, प्रेम रतन शर्मा, रितु वर्मा, मोनी गुप्ता, शालू अग्रवाल, प्रीति बासनी, नेहा अग्रवाल, अंजना शर्मा, गोपालाचार्य, मुरारी लाल अग्रवाल, ध्रुव शर्मा, भारत राजपूत, भारत गोला, रमन नाथ शर्मा, मनमोहन अग्रवाल, राघव आचार्य, निखिल कुमार एवं भव्य कृष्ण आचार्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
