एक लाख के इनामी गुलफाम का अंत, गाजियाबाद में पुलिस से मुठभेड़

अपराध उत्तर प्रदेश राज्य

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कट्टरपंथियों का विरोध करने वाले सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के आरोपी गुलफाम को मंगलवार की देर रात घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में गुलफाम को गोली लगी। इसके बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मुठभेड़ इंदिरापुरम एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे हुई। इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

लोनी में सलीम वास्तविक पर पेपर कटर से जानलेवा हमला करने के एक और आरोपी और जीशान के बड़े भाई गुलफाम को क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में हुई मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 26 फरवरी को सलीम पर हुए हमले में गुलफाम और जीशान दोनों साथ थे। वारदात के बाद दोनों के बाइक पर जाते हुए कुछ वीडियो भी वायरल हुए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान होने के बाद गुलफाम और जीशान पर एक एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। 1 फरवरी को पुलिस ने जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ में ढेर किया था। इस मामले में दोनों भाइयों के कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े होने की बात सामने आ चुकी है। पुलिस मामले में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है।विज्ञापन

बीते रविवार को जीशान मुठभेड़ में हुआ था ढेर

बीते रविवार को मामले में आरोपी जीशान पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था। यह मुठभेड़ गाजियाबाद के लोनी अंडरपास के पास निठौरा अंडरपास के निकट हुई थी। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस ने बताया था कि बाइक सवार बदमाश, जिसकी पहचान बाद में जीशान निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा के रूप में हुई थी, उससे पुलिस के साथ करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई थी, जिसमें बदमाश जीशान की ओर से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *