यदि ईश्वर पर सच्ची आस्था है तो बिगड़े काम भी पूरे हो जाते हैं जिला मंत्री राजेश तिवारी

Video News

यदि ईश्वर पर सच्ची आस्था है तो बिगड़े काम भी पूरे हो जाते हैं जिला मंत्री राजेश तिवारी

।। मारने वाला है भगवान,बचाने वाला है भगवान।।
प्रयागराज।यदि ईश्वर पर सच्ची आस्था है तो बिगड़े काम भी पूरे हो जाते हैं यह साहित्यिक वार्ता एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री ने राम किशोर पटेल कुर्मी महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष से ट्रैफिक चौराहा प्रयागराज के समीप कही।संज्ञानित कराते चले कि जिला मंत्री एवं कुर्मी महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पटेल की बीच बहुत ही अभिन्नवत मैत्रिक सम्बन्ध हैं।जिला मंत्री अपने प्रियजनों के साथ श्रृंगवेरपुर धाम यात्रा पर थे उसी दौरान दोनों सम्भ्रान्त जनों की आपस में एक सौहार्दपूर्ण भेंटवार्ता प्रयागराज के ट्रैफिक चौराहे के समीप हुई।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि ईश्वर पर सच्ची आस्था है तो बिगड़े काम भी पूरे हो जाते हैं।जिला मंत्री ने अवगत कराया कि कुर्मी महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पटेल बहुत ही दयालु एवं ईमानदार व्यक्ति हैं और सत्य एवं न्याय मार्ग पर चलकर सदैव गरीबों-दुखियारों के उत्थान हेतु सतत प्रयासरत रहते हैं।जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा इस संसार में ईश्वर की ही सर्वोच्च सत्ता है जो सत्य एवं न्याय पर स्थित है।कोई कितना भी कर ले परन्तु सत्य एवं न्याय पथिक जो ईश्वर पर आश्रित रहता है उसका कोई बाल-बाँका भी नही कर सकता है क्योंकि जहाँ प्रभू श्रीकृष्ण हैं विजय वहाँ सुनिश्चित है।अधर्मी एवं अन्यायी व्यक्ति कुछ भी कर ले परन्तु एक सत्यनिष्ठ व्यक्ति का कुछ भी नही कर सकता।ईश्वर पर सच्ची आस्था रखने वाला व्यक्ति मरकर भी अमर है और अधर्मियों एवं अन्यायियों का नाश करने हेतु ईश्वर उसे हरषु-ब्रह्म एवं बबा महराज की उपाधि देकर अधर्मियों एवं अन्यायियों का नाश करा देते हैं।जिला मंत्री ने यह भी कहा मारने वाला है भगवान और बचाने वाला है भगवान।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं भूतपूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मेजा पं० रुप नारायण मिश्रा ने कहा कि जिला मंत्री द्वारा कही गयी बातें शत-प्रतिशत सत्य हैं यदि ईश्वर पर सच्ची आस्था एवं सत्य एवं न्याय मार्ग पर अटल व्यक्ति का कोई भी इस जगत में बाल-बाँका भी नही कर सकता।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि जिला मंत्री के तन में राम और मन में राम एवं रोम-रोम में ईश्वर का वाश है इनका जन्म हमारे मेजा में बबा महराज का एक वरदान है जो हमेशा ही सत्य एवं न्याय के मार्ग का अनुशरण करते हुए।मनुष्य कल्याकारी उपदेश निरन्तर देते रहते हैं।जिला मंत्री के दिखाए गए मार्गों का अनुशरण कर मनुष्य अपने मानव जीवन को सफल बनाते हुए परम धाम को प्राप्त कर सकता है।इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक वार्ता के दौरान आचार्य प्रकाशानन्द जी महराज,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय,शिक्षाविद जोखू लाल पटेल,आनन्द कुमार एवं कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पटेल की सुपुत्री खुशी पटेल सहित आस-पास बहुतायत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *