न्यायालय के आदेश पर अवैध मदिरा को कराया गया नष्ट

Video News

न्यायालय के आदेश पर अवैध मदिरा को कराया गया नष्ट


गौतमबुद्धनगर। अंतर्गत थाना फेस-3 पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार वर्ष 2023 से पूर्व के कुल 25 वादो से सम्बंधित लगभग 350 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार माल निरस्तीकरण के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा व सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेन्ट्रल नोएडा की उपस्थिति में आज दिनांक 28.09.2024 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से पूर्व के कुल 25 वादो से सम्बंधित लगभग 350 लीटर अवैध शराब को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उक्त अवैध शराब की बोतल को जेसीबी के द्वारा तोड़कर व गढ्ढा खोदकर मिट्टी से दबाकर नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *