विधि का विधान अटल है जिसे कोई बदल नही सकता जिला मंत्री राजेश तिवारी
।। उगता सूरज पूरब में कोई पश्चिम में उगा नही सकता,रच रखा है जो विधाता ने उसे कोई बदल नही सकता ।।
प्रयागराज। विधि का विधान अटल है जिसे कोई बदल नही सकता यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने वरिष्ठ समाजसेवी रंग राज सिंह से उनके निज निवास करछना प्रयागराज में कही।स्पष्ट कराते चले जिला मंत्री के बड़े पिताजी स्व० श्री सालिक राम तिवारी नेताजी एवं वरिष्ठ समाजसेवी रंग राज सिंह के बीच बहुत ही पुराने मैत्रिक एवं घरेलू सम्बन्ध थे।इसी रिश्ते के परिपेक्ष्य में जिला मंत्री वरिष्ठ समाजसेवी श्री सिंह से मिलने उनके घर पहुँचे थे।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधि का विधान अटल है जिसे कोई बदल नही सकता है अर्थात जो विधाता ने रच रखा है उसे कोई टाल नही सकता होनी तो होकर ही रहेगी उसे कोई बदल नही सकता।विधि के विधान पर जिला मंत्री ने एक स्वरचित कवित्य कहा कि-उगता सूरज पूरब में कोई पश्चिम में उगा नही सकता,रच रखा है जो विधाता ने उसे कोई बदल नही सकता।जिला मंत्री ने आगे कहा कि सत्य रूपी नाव है न्याय रूपी पतवार जो मनुष्य इस पर बैठ सके हो उसका बेड़ा पार।जिला मंत्री ने यह भी अवगत कराया कि आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है जो वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी की देन है जिससे वरिष्ठ समाजसेवी श्री सिंह से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ क्योंकि वरिष्ठ समाजसेवी श्री तिवारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सिंह के बीच अभिन्नवत मैत्रिक सम्बन्ध है।जिला मंत्री ने यह भी कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी श्री सिंह महान ईश्वरभक्त एवं सत्यप्रिय तथा न्यायप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं और गरीब-दुखियारों के उत्थान हेतु सतत प्रयासरत रहते हैं।जिला मंत्री ने अपने आध्यात्म चक्षु के ज्ञान उत्सर्जित वाणी में वर्णित किया कि सत्य एवं न्याय पथ मूल मानवता के जनक हैं जब मनुष्य के हृदय में इनका वाश रहता है तो उसी से दया,परोपकार एवं सहानुभूति स्वतः ही मनुष्य में उत्पन्न हो जाते हैं जिससे मनुष्य सद्गुणयुक्त कर्म में लीन हो जाता है।अन्ततः ये गुण मनुष्य को पृथ्वी पर भी महानता की पदवी दिलाते हुए मोक्ष को प्रदान करते हैं जिससे मनुष्य जन्म-मृत्यु के भव-बन्धन से मुक्त हो जाता है।जिला मंत्री की इन वाणियों को सुनकर वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी ने कहा कि जिला मंत्री नित मानव-उद्धार के कर्म करते हुए दूसरों के उद्धार हेतु भी अच्छी-सद्गुणी बातों का वर्णन करते रहते हैं।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि धन्य है हमारा क्षेत्र मेजा जो जिला मंत्री जैसी शख्शियत का जन्म हमारे क्षेत्र में हुआ।मानव-उद्धार एवं मानव-कल्याण की बातें जिला मंत्री के मुखारबिन्दु से नित स्फुटित होती है।मनुष्य इनके बताए रास्ते का अनुशरण करेगा तो निश्चित ही वह मोक्ष को प्राप्त करेगा।इस मार्मिक साहित्यिक एवं आध्यात्मिक वार्ता के दौरान शिक्षाविद जोखू लाल पटेल एवं रवि कुमार सहित आस-पास बहुत से लोग मौजूद रहे।
