रक्षाबंधन के मद्देनजर थानों से संचालित एण्टी रोमियो टीम को तीन दिनों के लिए किया गया एलर्ट

गौतमबुद्धनगर। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एवं अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार के निर्देशन एवं डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के पर्यवेक्षण में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत समस्त थानों पर संचालित एण्टी रोमियो टीम को मुख्य मार्केट, मेट्रो स्टेशन व भीडभाड वाले क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर तीन दिवसीय चौकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
बताते चलें कि इसी क्रम में आज डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 स्थित सभागार में कमिश्नरेट के थानों पर नियुक्त एंटी रोमियों टीम के साथ चौकिंग अभियान को प्रभावी बनाये जाने के लिये गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति द्वारा गोष्ठी में शामिल एंटी रोमियों टीम को संबोधित करते हुये कहा गया कि आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत तीन दिवसीय विशेेष अभियान को सफल बनाये जाने हेतु तीनो जोन के क्षेत्रान्तर्गत 76 मुख्य मार्केट, 39 मेट्रो स्टेशन, 11 बस स्टैंड, 11 ऑटो स्टैंड को चिन्हित किया गया है जिनमे एण्टी रोमियो टीमों द्वारा सतर्कतापूर्वक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चौकिंग के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुये मिलता है तत्काल उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाये। साथ ही राखी बाजार, मेट्रो स्टेशन,बस स्टेशन, टेम्पो स्टैंड पर अधिक भीड़ होने के कारण एंटी रोमियों टीम को सादे वस्त्रों में भी सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देशित किया गया है।
